फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, रुद्रपुर से राशन लेने आई थी गांव

Sun, 02 Apr 2023 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

युवती परिवार के साथ रुद्रपुर में रहती थी। शनिवार को वह राशन लेने अपने गांव आई थी। रविवार की सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव में युवती का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका मिला। रविवार की सुबह युवती की दादी के घर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह पांच साल से परिजनों के साथ रूद्रपुर में रहकर मजदूरी करते हैं। हर माह राशन लेने के लिए परिवार का कोई सदस्य गांव आता है। शनिवार को उसने पुत्री को गांव भेजा था। 

शाम साढ़े चार बजे पुत्री ने गांव पहुंचने की जानकारी पिता को फोन पर दी थी। इसके बाद कोटे पर जाकर राशन लिया। छह बजे पिता ने उसे फोन पर फिर बात की। तब तक सब कुछ ठीक था। युवती के ताऊ गांव में ही रहते हैं। 

विज्ञापन

युवती की दादी पहुंची थीं घर 

युवती के घर आने की जानकारी पर दादी पहुंचीं। हालचाल लेने के कुछ देर बाद वह लौट गईं। रविवार सुबह युवती को चाय देने के लिए दादी फिर घर पहुंचीं। दरवाजा खुला होने पर अंदर गईं। आवाज देने पर कोई हलचल नहीं हुई। 

आंखों से कमजोर होने के चलते सहारे से दादी कमरे में पहुंचीं तो कुंडे से लटकी युवती के पैर टकराए। तब उन्होंने शव फंदे से लटका देखा। शोर मचने पर आसपास के लोग आ गए। परिजन भी रूद्रपुर से गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 

इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। परिजन आत्महत्या की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। वहीं मृतका के पिता ने बताया कि घर के मुख्य द्वार से कमरे तक तीन दरवाजे हैं। सुबह उनकी मां जब घर पहुंची तो तीनों दरवाजे खुले थे। उन्होंने फोन देखा तो उसका डाटा गायब था। 

रविवार को पुत्री से बातचीत का भी डाटा नहीं था। उनका यह भी कहना है कि गांव का ही एक युवक पुत्री से बातचीत करता था। इसके बाद वह पुत्री को गांव से रुद्रपुर साथ ले गए थे। डाटा गायब होने से वह अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें