फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शादी का झांसा देकर गाजियाबाद की युवती से दुष्कर्म

Mon, 17 Jun 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गाजियाबाद की एक युवती ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर नगर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने आरोप लगाया कि वह दोनों लंबे समय तक सहमति संबंध में रहे। अब युवक दूसरी जगह शादी कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी शिवम से गाजियाबाद की ही एक कंपनी के काम करने के दौरान उसका परिचय हुआ था। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर शादी करने की बात कही। विश्वास में आकर युवती शादी करने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद बतौर पति पत्नी दोनों एक ही कमरे में रहकर नौकरी करते रहे। इस दौरान उसने कई बार संबंध बनाए।
लंबा समय बीतने के बाद युवती ने शादी करने का युवक पर दबाव बनाया। आरोप है कि इसपर युवक बहानेबाजी करने लगा। कुछ समय पूर्व युवक बिना बताए वहां से चला आया। युवती ने मोबाइल से संपर्क करने के लगातार प्रयास किए, लेकिन शिवम ने बात नहीं की। इसके बाद रविवार को युवती बीसलपुर पहुंची। पुलिस ने युवक को थाने बुलाया। थाने पहुंचे परिजनों ने युवक के बाहर होने की बात कही। समझौते के प्रयास भी हुए, मगर युवती शादी की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

000
युवक की शादी तय, छप गए कार्ड
परिजनों ने युवती और पुलिस को बताया कि उनके पुत्र का रिश्ता तय हो गया है। तिथि निश्चित होने के साथ ही निमंत्रणपत्र भी बंट गए है। अन्य सभी तैयारियों के लिए बुकिंग करा ली। उन्होंने तय की गई शादी निरस्त न करने की बात कही। समझौता न होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें