फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गाजी इलेवन तालगांव ने पांच विकेट से जीता मैच

Fri, 06 Jun 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को खेले गए मैच में गाजी इलेवन तालगांव की टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


नगर के गांधी स्मारक सुंदरलाल इंटर कॉलेज के मैदान प्रतियोगिता के दूसरे दिन गाजी इलेवन तालगांव और रफी इलेवन बिलसंडा के बीच मैच खेला गया। इसमें गाजी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करने उतरी रफी इलेवन की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 131 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजी इलेवन तालगांव की टीम ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 132 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। राहुल ने 39 रन बनाए और दो विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें