फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: बिल जमा करने को 40 हजार रुपये दिए, रसीद दी 28911 की, युवक ने किया हंगामा

Sat, 02 Dec 2023 02:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

बिलसंडा की रामनगर कॉलोनी निवासी जोगेंदर ने बताया कि उनका बिजली बिल 40 हजार रुपये का था।  एक अधिकारी से बात करने के बाद चालक को 40 हजार रुपये जमा करने के लिए दिए लेकिन रसीद 28911 रुपये की दी गई।
विज्ञापन
electricity bill - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा विद्युत उपकेंद्र में बृहस्पतिवार को दो उपभोक्ताओं ने धोखाधड़ी का आरोप लगाकर हंगामा किया। एक उपभोक्ता का कहना था कि उसने बिजली बिल जमा करने के लिए 40 हजार रुपये दिए, लेकिन रसीद 28 हजार रुपये की दी गई। दूसरे ने रुपये जमा करने के बाद भी रसीद न देने का आरोप लगाया।  

विज्ञापन


थाने में रामनगर कॉलोनी निवासी जोगेंदर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिजली घर में वह अपना बिल जमा करने के लिए गए थे। उनका बिल 40 हजार रुपये था। एक अधिकारी से बात करने के बाद चालक को 40 हजार रुपये जमा करने के लिए दिए, लेकिन रसीद 28911 रुपये की दी गई। जोगेंदर का आरोप है कि उनके साथ ठगी हुई है। 

ब्लॉक कालोनी के रहने वाले अमित ने बताया कि उनका 25 हजार रुपये का बिल था। पांच हजार रुपये जमा करने की बात हुई। रुपये देने के बाद भी रसीद नहीं दी गई। उक्त दोनों लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बा इंचार्ज संजय तोमर ने दोनों युवकों को बुलाकर बात की और जांच करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें