फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दौड़ में गौरव और निशा रहीं अव्वल

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर गांधी स्टेडियम में आयोजित बाधा दौड़ में प्रतिभाग करता प्रतियोेगी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी दिवस पर गांधी स्टेडियम में चल रही खेल प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन दौड़ कराई गई। बालिका वर्ग आठ सौ मीटर दौड़ में निशा और बालक वर्ग में गौरव प्रथम स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर गांधी स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद महात्मा गांधी एवं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया।
सबसे पहले 800 मीटर दौड़ कराई गई। इसमें गौरव प्रथम, मोनू यादव द्वितीय और कामरान तृतीय रहे। 800 मीटर बालिका वर्ग में निशा मौर्य प्रथम, सविता देवी द्वितीय और नित्य तृतीय रहे। बालक वर्ग की 110 मीटर बाधा दौड़ में रोहित सिंह प्रथम, कामरान अली द्वितीय, अनुभव पांडे तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाने वालों में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बाधा दौड़, दौड़ प्रतियोगिताओं के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की हम लोग गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं में सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। खेल की बदौलत हम अपने मुकाम को हासिल कर सकते हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी आगंतुकों का आभार जताते हुए खिलाड़ियों के सुनहरे भविष्य की कामना की। प्रतियोगिताओं के संचालन में दयावती, अविनाश कुमार शर्मा, प्रगति सिंह, प्रशांत शुक्ला, गुरमेज सिंह, शांति स्वरूप, साक्षी सिंह, बीनू गंगवार का सहयोग रहा। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अनिल महेंद्रु, सचिव मनोज कुमार, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कपिल सिंह, रतनदीप सिंह, असित शुक्ला मौजूद रहे। संचालन राजेश शुक्ला ने किया।

गणतंत्र दिवस पर गांधी स्टेडियम में आयोजित बाधा दौड़ में प्रतिभाग करता प्रतियोेगी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें