फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गईं गणपति बप्पा की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर में दो साल बाद गणपत्ति बप्पा ने शहर भ्रमण किया। पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के कारण ये आयोजन नहीं हो सके थे। बैंडबाजों के साथ भगवान श्रीगणेश की शोभायात्राएं निकाली गईं। गणपति बप्पा के जयघोषों से वार्तावरण गूंजायमान रहा। देर शाम गणेश प्रतिमाओं की विधि विधान से स्थापना की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स शोभा यात्राओं में तैनात रहा।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर बुधवार शाम चार बजे चौक बाजार से गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। सांगली महाराष्ट्र से आई बप्पा की मूर्ति श्रद्धालुओं की आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा चौक बाजार स्थित द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू होकर चौक बाजार, इमली चौराहा, चरक कुआं, सकटूमल पाकड़, अग्रवाल सभा, रंगीलाल चौराहा, जमुनी चौराहा, सुनहरी मस्जिद चौराहा, मोतीराम चौराहा आकर समाप्त हुई। पीलीभीत एवं महाराष्ट्र मंडल के अध्य्क्ष जीतू मराठा, वीनू, दीपू, नीलेश सावंत, अभिषेक वर्मा, सचिन मराठा, राजेश जाधब, वेद प्रकाश अग्रवाल, सूर्य प्रकाश अग्रवाल शामिल रहे।
इधर, युवा जागृति परिषद की ओर से शाम पांच बजे रामलीला रोड से शोभायात्रा शुरू हुई। जो डिग्री कॉलेज रोड से सुनगढ़ी थाना पहुंची। यहां से गैस चौाराहा होते हुए ड्रमंडगंज चौराहा। फिर बरेली दरवाजा, लेखराज चौराहा से कालामंदिर रोड, नई बस्ती चौरहा से फिर सुनगढ़ी थाना होते हुए छतरी चौराहा से स्टेशन चौराहा पहुंची। स्टेशन चौराहा से नई बस्ती में दसनीना अखाड़ा मंदिर आकर संपन्न हो गई।
विज्ञापन

वहां विधि विधान से मूर्ति की स्थापना की गई। शोभायात्रा में प्रदीप तिवारी, राम नारायन, विकास विक्रम, सरोज, महावीर, घनश्याम आदि मौजूद रहे। इसके अलावा राजाबाग कॉलोनी में पुरोहित नरेश तिवारी नपे विधि विधान से मूर्ति की स्थापना कराई। रामवीर सिंह, प्रेम सिंह चंद्र प्रकाश, आरके मिश्रा, सुमित गंगवार मौजूृद रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रोजाना दोनों समय आारती, गणेश चालीसा का आयोजन किया गया।
स्कूलों में भी मनाया गणेश उत्सव
ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल सुरभि कॉलोनी और टनकपुर हाईव स्थित दोनों स्कूलों में गणेश चतुर्थी का उत्सव हर्षोल्ला से मनाया गया। नन्हे-नन्हे बच्चों ने श्रीगणेश के मन मोहक रूप में सजकर अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा और पूजा छाबड़ा ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के महत्व को बताया उन्होंने कहा कि पूरे भारत वर्ष में यह त्योहर कई दिन तक मनाया जाता है।
पूरनपुर में शुरू हुआ गणेश चतुर्थी महोत्सव, चार दिन चलेगा
पूरनपुर। कस्बे में शुरू हुआ गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। यह चार दिन तक चलेगा। बुधवार को मोहल्ला चौक से बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। प्रमुख मार्गों से होती हुई शोभायात्रा माधोटांडा रोड स्थित एक बरात घर में पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में सबसे आगे गणेश की प्रतिमा और इसके पीछे श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरेया के जयकारों के साथ झूमते चल रहे थे। इसके पीछे कई धार्मिक झांकियां थी।
शोभायात्रा का नगर के कई स्थानों पर फूल वर्षा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महाराष्ट्र मित्र मंडल, सर्राफा बंधू शामिल थे। शोभायात्रा के समापन पर बरात घर पूजन के साथ मूति स्थापना की गई। बुधवार शाम को बरेली के भजन गायक की टोली ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। चार सितंबर को सुबह पूजन, हवन महाआरती के बाद मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के साथ धार्मिक समारोह का समापन होगा।
बिलसंडा में गूंजे गजानन के जयकारे
बिलसंडा। गणेश चतुर्थी के मौके पर नगर में गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। स्वामी जी की बगिया से निकाली गई शोभायात्रा में भगवान गणेश की प्रतिमा को लेकर श्रद्धालु चले। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गणपति बप्पा मोरया...के जयकारे गूंजते रहे थे भक्त डीजे की धुन पर नाचते हुए गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने गणपति की प्रतिमा को अपने घरों में स्थापित एवं मुख्य प्रतिमा को स्थापित करके विधि विधान से पूजा अर्चना शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें