फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के घर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले डकैतों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की है। पांच में से दो आरोपी मुजफ्फरनगर में जबकि तीन पीलीभीत जेल में बंद है।
विज्ञापन


मैगलगंज हाईवे पर नगर से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव रंपुरा में आबादी से दूर परिवार सहित रहने वाले किराना व्यापारी सुनील गुप्ता के परिजनों को 30 जनवरी की शाम को पांच डकैतों ने बंधक बनाकर नकदी और सोने, चांदी के आभूषण सहित 25 लाख रुपये का माल लूट लिया था।
कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पांचों आरोपी डकैत आर्थिक, भौतिक लाभ के लिए गैंग बनाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पांचों डकैतों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। जिसके तहत कोतवाली में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसकी विवेचना घुंघचाई एसओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें