पूरनपुर। बाइक चोरी, मोबाइल लूट और गैंग बनाकर घटनाओं को अंजाम देने के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी गांव मोहम्मदपुर के आशू पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आशू पर जिले के विभिन्न थानों के अलावा बरेली के बारादरी थाने मेंं चोरी, लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में आशू और उसके साथी मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के आनंद प्रकाश के खिलाफ गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की थी। आनंद प्रकाश को पुलिस ने 23 मार्च को गिरफ्तार कर चुकी थी। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि आशू को गिरफ्तार कर सोमवार को चालान कर दिया गया। संवाद