फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गैंगस्टर के आरोपी प्रधान की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कटकवारा गांव के प्रधान अमित गंगवार उर्फ मन्नू की संपत्ति कुर्क की है। शनिवार को एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

अमित गंगवार व उसके साथियों के खिलाफ पूर्व में बरखेड़ा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। इसमें गिरोह बनाकर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने का जिक्र था। पिछले दिनों पुलिस ने प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद डीएम के निर्देश पर संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। एसडीएम महिपाल सिंह, सीओ प्रतीक दहिया फोर्स के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद 8.30 लाख की संपत्ति को कुर्क और ईको वैन व सियाज कार को भी जब्त किया गया। मुनादी भी कराई गई। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की संपत्ति को कुर्क किया गया। साथ ही दो चार पहिया वाहनों को जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें