फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बीसलपुर। क्षेत्र के एक गांव में दो लोग दीवार फांदकर रात में घर में घुस आए और विवाहिता से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। अदालत के आदेश पर चार माह बाद पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने बताया कि 22 सितंबर की रात में वह घर पर अकेली थी। पति बाहर गए थे। रात लगभग 11 बजे कामता प्रसाद और राजबहादुर दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए। दोनों ने उसे तमंचा दिखाकर डरा धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

अगले दिन पति जब घर आया तो विवाहिता ने उसे घटना बताई। पति ने जब आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद विवाहिता ने पति के साथ कोतवाली जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब विवाहिता ने न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर में कामता प्रसाद, राजबहादुर के खिलाफ दुष्कर्म करने व मनोहर और सुरेश कुमार के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें