पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी मनाई गई। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुत किए। टनकपुर रोड स्थित ज्ञानइंटरनेशन स्कूल में बच्चों ने भगवान गणेश से जुड़ी मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि गजानन का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श है। उनके जीवन से हम सब अपने माता पिता की सेवा कराना उनकी आज्ञा का पालन करना जैसे गुणों को सीखकर हम अपने जीवन में उतार सकते हैं। ब्यूरो