फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कस्तूरबा स्कूल में अनुपस्थित मिलीं पूर्णकालिक शिक्षिका

विज्ञापन
स्कूल का निरीक्षण करते बीएसए । स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अमित कुमार सिंह ने अमरिया के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया तो यहां पूर्णकालिक शिक्षिका नदारद मिलीं। साफ सफाई भी ठीक नहीं थी। इस पर उन्होंने व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मरौरी के प्राथमिक स्कूल मैदना, औरैया, भमोरा व ब्लॉक अमरिया के भिंडारा, गुलड़िया भिंडरा और पकड़िया विजयपुर का निरीक्षण किया। मरौरी के विद्यालयों में छात्र नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति ठीक पाई गई। अमरिया के विद्यालयों में टाइम एंड मोशन संबंधी डिजिटलाइजेशन का कार्य नहीं किया गया था। यहां पर छात्र उपस्थिति भी कम पाई गई।
जिस पर बीएसए ने उपस्थित बढ़ाने के साथ-साथ उपस्थिति पंजिका व एमडीएम रजिस्टर को डिजिटल करने के कड़े निर्देश दिए। विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता सही पाई गई। अध्यापक भी उपस्थित मिले। बीएसए ने अमरिया ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भिंडारा का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में पूर्णकालिक शिक्षक पूजा अनुपस्थित मिलीं।
विज्ञापन

विद्यालय के बाथरूम गंदे थे। बीएसए ने इस संबंध में प्रभारी वार्डेन को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। एक बार में दो से ज्यादा अध्यापकों को अवकाश न देने की बात कही। विद्यालय की स्थिति में सुधार के लिए जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें