फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सामूहिक रूप से आत्मदाह की धमकी से घबराए अधिकारी कब्जा हटाए बिना लौटे

Wed, 07 Feb 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड के गुलेंदा चौराहे पर मंगलवार को सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी परिवार के सदस्यों के सामूहिक रूप से आत्मदाह करने की चेतावनी से घबरा गए और बिना कब्जा हटवाए ही लौट आए।
विज्ञापन


कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गुलेंदा चौराहे पर एक परिवार ने नेशनल हाईवे की कुछ जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। यहां भवन निर्माण हो रहा है। जानकारी होने पर नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में पहुंचकर एसडीएम महिपाल सिंह को जानकारी दी और कब्जा हटवाने में मदद मांगी। नायब तहसीलदार अवधेश कुमार पुलिस बल और जेसीबी लेकर कब्जा हटवाने पहुंचे।
अतिक्रमणकारी ने अधिकारियों से कहा कि जब सड़क का चौड़ीकरण होगा तब भी लोग अतिक्रमण स्वयं हटा लेंगे। अधिकारियों ने उसी समय कब्जा हटवाने का दबाव बनाया। इस गृहस्वामी ने चेतावनी दी कि यदि उन लोगों ने कब्जा हटाने की कोशिश की तो पूरा परिवार सामूहिक आत्मदाह कर लेगा।
विज्ञापन

गृह स्वामी ने छप्परनुमा घर में रखी मिट्टी के तेल से भरी केन भी अधिकारियों को दिखा दी। इसके बाद घबराए अधिकारी बिना कब्जा हटवाए ही लौट गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि गृह स्वामी के विरोध पर फिलहाल कब्जा नहीं हटवाया गया है। मामले की रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी गई है। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के प्रबल विरोध के कारण कब्जा नहीं हटाया जा सका है। उन्होंने आत्मदाह की धमकी दी है। मामला डीएम के संज्ञान में आया जाएगा। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें