फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विवाहिता से झोलाछाप ने दुकान में खींचकर की छेड़खानी

Sat, 29 Jul 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दिव्यांग पति की दुकान पर जा रही विवाहिता को रास्ते में झोलाछाप ने अपनी दुकान में खींच लिया और छेड़खानी की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर पति और अन्य लोग पहुंचे। तब उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसका दिव्यांग पति गांव में ही परचून की दुकान चलाता है। गांव मुरादपुर का झोलाछाप उस पर गलत नजर रखता है। पहले भी वह अश्लील हरकतें कर चुका है। नौ जुलाई को रात करीब आठ बजे वह अपने पति की दुकान पर जा रही थी। रास्ते में झोलाछाप ने उसे अपनी दुकान में खींच लिया और छेड़कानी करने लगा। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसी बीच उसके पति और गांव के अन्य लोग वहां आ गए। तब आरोपी ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने तब रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने अब पीडि़ता की ओर से रवि के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें