पीलीभीत। जनता पार्टी की सरकार में 1977 में पहली बार सदर विधानसभा क्षेत्र को मंत्रिमंडल में भागीदारी मिली थी। तब तत्कालीन सदर विधायक धीरेंद्र सहाय मंत्री बने थे। वह सदर क्षेत्र के पहले मंत्री बनने वाले पहले विधायक थे। इनके बाद 1996 में राज राय सिंह भाजपा सरकार में राज्यमंत्री बनीं। राज राय सिंह के बाद सपा के विधायक रियाज अहमद को 2012-2017 वाली अखिलेश यादव सरकार में पहले राज्यमंत्री बनाया गया। अखिलेश यादव ने अपने ही कार्यकाल में मंत्रिमंडल को विस्तार दिया था तब रियाज अहमद को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। अब भाजपा की योगी सरकार में संजय सिंह गंगवार सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करके मंत्रि परिषद में स्थान पाने वाले चौथे विधायक हैं।
पीलीभीत जिले से यह विधायक रहे राज्य सरकार में मंत्री
1983 कांग्रेस तेज बहादुर पीडब्ल्यूडी मंत्री
1989 जनता दल हरीश गंगवार कारागार मंत्री
1991 भाजपा रामसरन वर्मा दुग्ध विकास उप मंत्री
1996 श्रीमती राजराय सिंह (भाजपा) राज्यमंत्री
2002 बसपा अनीस अहमद प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री
2007 बसपा अनीस अहमद हज राज्य मंत्री
2012 सपा रियाज अहमद, कैबिनेट मंत्री
2016-2017 तक सपा हेमराज वर्मा राज्यमंत्री
2002-भाजपा डॉ. विनोद तिवारी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री