फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: खेत में चहलकदमी करते दिखे चार बाघ, सहमे किसान

Sat, 15 Jul 2023 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
खेत में चहलकदमी करता बाघों का कुनबा।
विज्ञापन
कलीनगर। जंगल के बाहर बाघों की चहलकदमी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बृहस्पतिवार शाम जंगल सीमा से सटे खेत में एक साथ चार बाघों को देख किसान सहम गए। करीब दस मिनट तक चहलकदमी करने के बाद कुनबा जंगल में चला गया। किसानों ने चहलकदमी करते वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि टाइगर रिजर्व प्रशासन तेंदुए का कुनबा होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

पचपेड़ा गांव बराही रेंज के जंगल से सटा हुआ है। जंगल से नजदीक भी कई किसानों के फार्म हाउस बने हुए हैं। अक्सर जंगल से बाहर बाघ समेत वन्यजीवों की चहलकदमी बनी रहती है। लेकिन बृहस्पतिवार को ऐसा नजारा सामने आया जिसे देख किसान भयभीत हो गए। पचपेड़ा निवासी जगदीप सिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे जंगल सीमा से सटे लखविंदर सिंह के धान के खेत में अचानक बाघों का कुनबा पहुंच गया।
बाघिन के साथ तीन बड़े शावक होने की बात कही जा रही है। करीब दस मिनट तक कुनबा खेत में चहलकदमी करता रहा। दूर खड़े होकर किसान वीडियो बनाते रहे। इसके बाद बाघ का कुनबा फिर से जंगल में लौट गया। एक साथ चार बाघ देख क्षेत्र में दहशत फैल गई। रात को जंगल सीमा से सटे इलाके में रहने वाले लोग सतर्क रहें। शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में बाघों का कुनबा चहलकदमी करते दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

000
रात को गांव में ही बछिया का भी किया शिकार
किसानों ने बताया कि पचपेड़ा गांव की सीमा में ही बृहस्पतिवार रात किसान हरजिंदर सिंह के फार्म हाउस की चाहरदीवारी को फलांग कर आए बाघ ने बछिया पर हमला कर दिया। हमले के चलते बाघ ने बछिया को मार डाला। आहट पर जागे परिजन के शोर मचाने पर बाघ वहां से निकल गया। घटना के बाद से पचपेड़ा गांव में दहशत का माहौल है।
00
रेंजर बोले- इलाके में बढ़ाई निगरानी
बराही रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच कराई गई। जिसमें पचपेड़ा गांव की वीडियो होने की पुष्टि हुई है। हालांकि पड़ताल में तेंदुआ होना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीमों को लगातार निगरानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।इलाके में लोगाें को भी सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें