फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिले के चार खिलाड़ियों ने कानपुर में जीता गोल्ड

विज्ञापन
कानपुर में पुरस्कृत ​किए गए ​खिलाड़ी । स्रोत - क्रीड़ा भारती
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद के चार खिलाड़ियों ने कानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में अपना परचम फहराया है। दौड़ प्रतियोगिता में चारों खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री सतीश शर्मा पैरा कमांडो ने 32वीं यूपी मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 5000 मीटर व 1500 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता। वहीं पीलीभीत की अंकित कुमारी ने 10000 मीटर रेस में गोल्ड, 5000 मीटर रेस व 5000 मीटर वॉक रेस में सिल्वर मेडल जीता। पुलिस लाइन पीलीभीत के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने 5000 मीटर वॉक रेस में गोल्ड व 10000 मीटर रेस में ब्रॉंस मेडल जीत कर पीलीभीत का नाम रोशन किया। कानपुर में 32वीं यूपी मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप नौ व 10 दिसंबर को कानपुर में आयोजित की गई थी। फरवरी 2024 में महाराष्ट्र के पुणे में होने वाली राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यूपी की टीम के साथ प्रतिभाग करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें