फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ में फंसे चार लोगों ने कंबाइन का लिया सहारा

विज्ञापन
गांव शीतलपुर के समीप बाढ़ में लोगो के फंसे होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार।स
विज्ञापन
बिलसंडा। धान की कटाई कर लौट रही कंबाइन ओड़ाझार क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने से फंस गई। कंबाइन पर चालक के साथ मालिक भी सवार था। जलस्तर बढ़ने से स्थिति बिगड़ने लगी। बचाने गए दो अन्य लोग भी पानी मे फंस गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गांव मरौरी खास के मजरा मधवापुर निवासी सुखविंदर सिंह कंबाइन मशीन और ड्राइवर अजय कुमार के साथ ओड़ाझार धान काटने गए हुए थे। दोपहर के बाद धान काटकर लौट रहे थे। इसी दौरान खन्नौत नदी के पास जाने वाले रास्ते पर तकनीकी खराबी आने से मशीन बंद हो गई।
कुछ ही देर में नदी का जलस्तर बढ़ गया और वे लोग पानी में फंस गए। कंबाइन के ऊपर चढ़ गए। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसडीएम महिपाल सिंह, तहसीलदार कर्म सिंह और एसओ रणजीत मय फोर्स के साथ मौजूद है। एनडीआरएफ की टीम को बचाव कार्य के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें