फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क दुर्घटनाओं में उत्तराखंड की महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रढ़ैता निवासी अफरोज शुक्रवार को गांव से बाइक पर सवार होकर नगर को आ रहा था। इधर गांव दौलतपुर हीरा निवासी हरिओम साइकिल से गांव रढ़ैता जा रहे थे। रास्ते में दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, गांव चठिया सेवाराम निवासी वेदपाल शुक्रवार को नगर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव को जा रहा था। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गांव के बाहर स्थित यात्रीशेड में टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के थाना किच्छा के गांव मनसा गिरधरपुर निवासी दीपू शुक्रवार को बरेली होते हुए बाइक से बीसलपुर की ओर आ रहा था। बाइक पर उसकी पत्नी गीतांजलि भी थी। रास्ते में गांव मोहम्मदपुर भजा के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से गीतांजलि गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें