फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीटीआर में गश्त तेज करने को मिलीं चार नई बाइकें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कैंपा योजना के तहत चार नई बाइकें उपलब्ध कराई गई हैं। ये बाइकें फ्रंटलाइन वनकर्मियों को दी जाएंगी। इससे वे जंगल के संवेदनशील और दुर्गम क्षेत्रों में तेजी से गश्त कर सकें। अधिकारियों के अनुसार इन वाहनों से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर नियंत्रण, अवैध कटान और वन्यजीवों की तस्करी रोकने में मदद मिलेगी। लंबे समय से संसाधनों की कमी झेल रहे टाइगर रिजर्व में अब धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं, जिससे निगरानी तंत्र को और प्रभावी बनाया जा सके। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि नई बाइकें सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें