मेडिकल कॉलेज में फिजिशियन चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी लंबी लाइन । संवाद
पीलीभीत। जिले में डेंगू फैलता जा रहा है। बुधवार को जिले में डेंगू के नौ मरीज मिले थे। बृहस्पतिवार को चार और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 169 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को 1365 मरीज दवा लेने पहुंचे, इनमें 228 मरीजों की खून की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को 369 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। इसमें चार पॉजिटिव पाए गए। वहीं 436 मलेरिया की जांच में चार पॉजिटिव पाए गए। संवाद
नहीं हो सके सीटी स्कैन, परेशान हुए मरीज
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में स्थित सीटी स्कैन मशीन पिछले चार दिन से खराब पड़ी है, जिसकी वजह से मरीजों की जांच संभव नहीं हो पा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि मशीन का पार्ट नहीं मिल पा रहा है। उम्मीद है शुक्रवार तक मशीन ठीक हो जाएगी।
मेडिकल कॉलेज में फिजिशियन चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी लंबी लाइन । संवाद