फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मुठभेड़ में पकड़े चार बदमाश, एक के पैर में लगी गोली

Sat, 10 Feb 2024 03:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
अमरिया थाने में पकड़े गए आरोपी । संवाद
विज्ञापन
अमरिया। चोरी करने जा रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। ललकारने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में कस्बा अमरिया के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी शेरा के पैर में गोली लगी। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शेरा समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात गांव नसीम नगर के पास नहर किनारे जंगल की है। थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे नहर मार्ग से इंजन चोरी कर ले जाने की सूचना मिली थी। टीम को साथ लेकर नहर मार्ग पर बदमाशों के इंतजार में नहर किनारे मिट्टी के ढेरों के पीछे छुपकर बैठ गए। बदमाश जैसे ही नजदीक पहुंचे, पुलिस ने बदमाशों को ललकारा। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की। गोली कस्बा अमरिया के मोहल्ला हाजीपुर निवासी शेरा के बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी। शेरा के अलावा उसके साथी अंटा गौंटिया निवासी हरीश व संतोष और गांव सिरसा निवासी मोहम्मद रफीक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस और एक खोखा, चार इंजन दो मोटरसाइकिल मिली हैं। घायल शेरा को सीएचसी अमरिया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके अन्य तीनों साथियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें