फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्नी के भाई समेत चार पर हमले का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के गांव भौनी निवासी नईम खां ने पत्नी के भाई समेत चार लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव भौनी निवासी नईम खां ने बताया कि उसकी पत्नी एक माह पूर्व थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां पकड़िया स्थित अपने मायके गई थी। इसी दौरान ससुरालियों ने फोन कर उससे गाली गलौज की। मां की तबीयत खराब होने पर वह सुनगढ़ी क्षेत्र में ही रहने वाली अपनी बहन के घर गया था। तभी रास्ते में उसकी पत्नी मिल गई और घर चलने का दबाव बनाने लगी। जब उसने इसका विरोध किया, तो उसने भाई को बुला लिया। आरोप है कि पत्नी का भाई मुजीब वहां पहुंचा और बंके से हमला कर दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुन्नी बेगम, मुजीव, नाजरीन और मीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें