फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आग से चार घर जले, दो लोग झुलसे

विज्ञापन
आग लगने से जला घर । संवाद
विज्ञापन
- घर में फंसे दो लोगों को दीवार फांदकर पुलिस कर्मियों ने बचाया
विज्ञापन


- माधोटांडा क्षेत्र के बघा मझारा गांव का मामला, 10 एकड़ गेहूं भी राख

संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र के बगा मझारा गांव में बृहस्पतिवार को अचानक लगी आग से करीब दस एकड़ फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की चपेट में आकर चार घर भी राख हो गए। घटना में दो लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को माधोटांडा सीएचसी लाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जानकारी के तीन घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची।

माधोटांडा क्षेत्र का बघा मझारा गांव पीटीआर के जंगल से सटे इलाके में स्थित है। ग्राम प्रधान संतोष कुमार ने बताया कि दोपहर बाद सुतिया नाले की ओर से अचानक आग लग गई। तेज हवा के साथ आग आबादी क्षेत्र की ओर पहुंच गई। अधिकतर फसल कट चुकी है। करीब पचास एकड़ दायरे की फसल को आग ने चपेट में ले लिया। इसमें अधिकतर नरई और दस एकड़ गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

आग से शहीद, हदीस, शहाबुद्दीन और मोहम्मद हुसैन अंसारी के झोपड़ीनुमा घर भी जलकर नष्ट हो गए। करीब छह बकरियों की भी जलकर मौत हो गई तो शबाना और हदीस बुरी तरह झुलस गए। घर के अंदर फंसे दोनों लोगों को पीआरवी जवानों गौरव, अंकुर गुर्जर ने दीवार फांदकर सुरक्षित बचाया। घायलों को पीआरवी वाहन से ही माधोटांडा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार दोनों 50 प्रतिशत झुलस गए हैं। एसओ अचल कुमार ने बताया कि जानकारी के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


-
सूचना दी पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों का कहना है कि गांव की सीमा में आग की दो अलग-अलग घटनाएं हुई। पहली घटना में नरई जलाते समय आग लगी, लेकिन कोई हानि नहीं हुई। आग पर काबू पा लिया गया। दूसरी घटना में फसल के साथ दो लोग भी झुलस गए। तहसील, थाना समेत हर जगह फोन कर फायर ब्रिगेड वाहन भेजने की मांग की गई, लेकिन तीन घंटे तक कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें