फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चार हेड मोहर्रिरों को नोटिस भेजकर किया गया तलब, तीन की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली से भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति गायब होने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। कोतवाली से महात्मा गौतम बुद्ध की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति गायब होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार हेड मोहर्रिरों को नोटिस भेजकर तलब किया है। तीन हेड मोहर्रिरों के तैनाती स्थल के बारे में जानकारी की जा रही है।
कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2006 में चोरी की गई मूर्ति बरामद की थी। इसका मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। पुलिस को बरामद मूर्ति अदालत में पेश करनी थी। कई बार कहने के बाद भी जब मूर्ति पेश नहीं की गई, तब अदालत की तरफ से शासन को पत्र भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली के मालखाने के कमरों को खुलवाकर मूर्ति की तलाश शुुरू की। मूर्ति न मिलने पर पुलिस ने कोतवाली के मालखाना प्रभारी रहे हेड मोहर्रिर अमरनाथ यादव और छह अन्य हेड मोहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूर्ति गायब होने के प्रकरण में विवेचक इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार ने बताया कि उन दिनों तैनात रहे चार हेड मोहर्रिरों के मोबाइल नंबर मिल गए है। उनके व्हाट्सएप पर नोटिस भेजने के साथ उनके पतों पर नोटिस भेजकर तलब किया गया है। ताकि उनसे मूर्ति के बारे में जानकारी की जा सके। तीन हेड मोहर्रिरों की तैनाती स्थल, मोबाइल नंबर की जानकारी की जा रही है। शीघ्र ही उनको भी नोटिस भेजकर तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें