शहर के गांधी स्टेडियम में फुटबाॅल का ट्रायल देती खिलाड़ी । स्रोत - स्टेडियम
पीलीभीत । गांधी स्टेडियम में बृहस्पतिवार को फुटबॉल में जूनियर बालिका वर्ग के लिए ट्रायल किया गया। इसमें 20 बालिकाओं ने भाग लिया। ट्रायल स्टेडियम के कोच अविनाश चंद शर्मा, कपिल सिंह, सुरेश कौशल की देखरेख में किया गया। ट्रायल के बाद शिवानी, वैष्णवी, नौसगे वर्मा, नैंसी गंगवार का चयन किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि मंडल स्तर पर ट्रायल बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 जून को होगा। संवाद