फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूर्णाहुति के साथ चार दिवसीय वार्षिक रामयज्ञ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव नौगवां नबीनगर के टीबरी नाथ मंदिर पर चल रहा चार दिवसीय वार्षिक रामयज्ञ को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया।
विज्ञापन


गांव नौगवां नबीनगर के टीबरी नाथ मंदिर पर 15 अप्रैल से चार दिवसीय वार्षिक रामयज्ञ चल रहा था। बृहस्पतिवार को अंतिम दिन होने के कारण श्रद्धालुओं का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। मंदिर के पुजारी बाबा हरिसेवा दास ने विधि विधान से यज्ञ कराया। श्रद्धालुओं ने हवन कुंडों में आहुतियां डाली। हाथ जोड़कर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की। कुछ श्रद्धालुओं ने इस मौके पर अपनी एक-एक बुराई छोड़ने और उसके स्थान पर एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प किया। कार्यक्रम स्थल दिन भर जयघोष से गूंजता रहा। प्रसाद वितरण के साथ शाम को कार्यक्रम का समापन हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें