फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाकों पर होंगे स्थापना दिवस समारोह

Mon, 21 Mar 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक। - फोटो : पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की जिलास्तरीय बैठक में तय किया गया कि छह अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सभी ब्लाकों पर प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूरनलाल लोधी की मौजूदगी में हुई बैठक में तय किया गया कि छह अप्रैल को स्थापना दिवस समारोहों में प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं की भागीदारी हो। समर्पण दिवस के रूप में मनाए जा रहे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का समर्पण दिखे। तय किया गया कि 10 से 15 मई के बीच प्रत्येक बूथ तक केंद्र सरकार की उपलब्ध्यिों की वॉल राइटिंग कराई जाए। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने बताया कि केंद्रीय निर्देशानुसार सांसदों को प्रत्येक ब्लाक में चौपाल लगाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करनी है। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर किसान बीमा योजना का भी प्रचार किया जाएगा। अगले महीने भाजपा समर्थकों के वाहनों पर झंडे, बैनर और स्टीकर लगाए जाएंगे। इस मौके पर राकेश सिंह, गुरभाग सिंह, संजीवप्रताप सिंह, पुष्पा शुक्ला, सुषमा देवी, प्रणय वाजपेई वीनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें