फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल कांटों पर रखे बाट फेंके, अफरातफरी मची

Sun, 21 Feb 2016 12:06 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना शुक्रवार रात करीब सवा बारह बजे की है। कुछ किसान मिल गेट के तौल कांटे पर जमा हो गए और हरेक वाहन पर तीन क्विंटल घटतौली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए किसानों ने कांटे के पास रखे बाट आदि उठाकर इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिए। इससे मिल कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। किसानों का कहना था कि प्राइवेट कांटों और मिल के काटें पर वजन कराने पर तीन क्विंटल प्रति ट्रॉली का अंतर आ रहा है। किसानों का हंगामा बढ़ता देख मिल अधिकारियों ने सुनगढ़ी पुलिस को सूचना दे दी। इस पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान कांटा चेक कराने की मांग पर अड़ गए। माहौल खराब होते देख इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी एएसपी विकास कुमार वैद्य को दी। सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी यशवीर सिंह कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और सख्ती कर उत्तेजित भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने जिला गन्नाधिकारी राजेश्वर यादव को बुलाकर कुछ किसानों के सामने कांटे की जांच भी कराई। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि जांच में कांटा सही पाया गया। चीनी मिल के जीएम (एचआर) अजय भट्ठ ने कुछ किसानों पर निजी हित की खातिर आए दिन मिल में बवाल करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने इस आशय की तहरीर भी सुनगढ़ी पुलिस को दी है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें