मंडी समिति में मतगणना स्थल पर जाते सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार । संवाद
पीलीभीत। सपा प्रत्याशी भगवत शरण गंगवार मतगणना स्थल पर सुबह करीब आठ बजे पहुंच गए थे। इसके बाद से वह मतगणना स्थल में घूमते रहे। दोपहर करीब तीन बजे मतगणना पूरी होने से पहले ही वहां से निकल गए। उन्होंने जाता देख जब उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जितना समर्थन दिया वह काफी है। हार के संबंध में उन्होंने कोई भी प्रतिक्रिया देेने से इन्कार कर दिया। संवाद