फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Tue, 30 May 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 फर्जी वसीयत बनाकर किसान की 32 बीघा जमीन कब्जा करने के मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा पर धोखाधड़ी समेत संगीन धाराओं में कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश पर गजरौला पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गजरौला थाना क्षेत्र के पिपरिया भजा गांव के निवासी हरीशंकर पुत्र मेघनाथ ने अपनी तहरीर में बताया कि उसके बाबा मिढ़ईलाल की 15 अगस्त 1989 को मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके नाम दर्ज 32 बीघा कृषि भूमि पीड़ित के पिता मेघनाथ वर्मा के नाम आई। आरोप है कि बाबा मिढ़ई लाल की मौत के बाद सुनगढ़ी क्षेत्र के बल्लभनगर कॉलोनी निवासी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बुद्धसेन वर्मा ने फर्जी वसीयत बनवाकर कब्जा कर लिया। आरोपी जिपं अध्यक्ष द्वारा दिखाई गई वसीयत 1991 की बताई है। जबकि दो साल पहले ही पीड़ित के बाबा मिढ़ईलाल की मौत हो गई थी। वर्ष 2013 में इसकी जानकारी लगने पर पीड़ित ने कई शिकायतें की, लेकिन आरोपी जिपं अध्यक्ष के सत्ता में होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। एक वाद न्यायालय में भी विचाराधीन है। 24 मई को पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम से की। जिसके बाद कानूनी कार्रवाई हो सकी है। एसएचओ गजरौला जयवीर सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें