फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रैली के बाद वन कर्मियों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रधानमंत्री के हेलीपैड से कुछ पहल गेहूं के खेत में तेंदुए के कुनबे का फोटो और वीडियो वायरल होने पर वन विभाग ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। दो टीमें लगाईं और पिंजरा भी रखवाया गया था। प्रधानमंत्री की सभा समाप्त होने के बाद टीम के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। तीसरे दिन भी उस क्षेत्र में तेंदुए की कोई लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मोमीनगंज में हेलीपैड बनाया गया था। यहां से करीब एक किलोमीटर पहले तीन दिन पहले तेंदुआ और उसके दो बच्चों के साथ फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। इससे प्रशासन में खलबली मच गई थी। डीएफओ ने मौके पर टीमों को लगाकर कैमरे लगवाए थे। रेस्क्यू करने के लिए टीमों को लगा दिया गया था। पिंजरा भी रखवाया गया था।
इतना सब होने के बाद भी तेंदुए की कोई लोकेशन नहीं मिली। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि तीन दिनों से तेंदुआ और उसके बच्चों की वहां पर लोकेशन नहीं मिली है। इससे लग रहा कि कुनबा चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें