कलीनगर। लखनऊ के कुछ सैलानियों ने महोफ रेंज के वनकर्मियों पर धन उगाही और अभद्रता करने का आरोप लगाकर डीएफओ से शिकायत की है। क्षेत्रीय अफसरों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर पक्की पटरी पर कार दौड़ाने पर जुर्माना वसूला गया था।
लखनऊ के कुछ सैलानी शनिवार को पूरनपुर मार्ग से होकर नैनीताल जा रहे थे। इससे पहले बाइफरकेशन पहुंच गए। इसके बाद पक्की पटरी के रास्ते खटीमा मार्ग के लिए जाने लगे। आरोप है कि लाल पुल पर एक वन दरोगा ने कार रोकी। नियमों को तोड़ने का हवाला दिया। कार सवारों ने संकेतक न लगने का हवाला देकर भूल होने की बात कही। वन दरोगा ने रेंजर को भी बुला लिया। डरा धमकाकर 50 लाख रुपये जुर्माने की धमकी दी। मोबाइल भी छीन लिए। करीब तीन घंटे तक बैठाया। 62 सौ रुपये नकद और मोबाइल देकर 32 सौ रुपये ट्रांसफर कराए। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि पक्की पटरी पर अत्यधिक स्पीड में वाहन दौड़ते पकड़े गए। जुर्माना वसूला गया। लोग रसीद नहीं ले गए। संवाद