फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: वन कर्मियों से मारपीट, आरोपी को छुड़ा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली सूअर के मांस की सूचना पर घर से था पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जंगली सूअर का मांस होने की जानकारी पर दबिश देने गई वन विभाग की टीम के साथ साथ मारपीट की गई। यही नहीं परिवार वाले और ग्रामीण आरोपी को छुड़ा ले गए। वन रक्षक की ओर से तीन लोगों को नामजद करते हुए अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
महोफ रेंज के वन रक्षक विक्की कुमार को सूचना मिली कि न्यूरिया क्षेत्र के गांव दुबहा में एक ग्रामीण के घर पर जंगली सूअर का मांस रखा है। सूचना पर वन रक्षक विक्की कुमार के साथ वन दरोगा शंकर, वन रक्षक यशवीर सिंह, फहीम अहमद एवं वनकर्मी सौरभ कुमार गांव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने गांव निवासी कुंवरसेन के घर दबिश दी और उसे पकड़ लिया। वनकर्मी युवक को गिरफ्तार कर रेंज ले जाने के लिए चले तो उसकी पत्नी, भाई अरविंद कुमार के साथ अन्य ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी और आरोपी को छुड़ाकर भगा दिया।
वन रक्षक की तहरीर पर न्यूरिया थाने में आरोपी कुंवरसेन, उसकी पत्नी, अरविंद कुमार और अन्य ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें