फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके वन अफसर

Tue, 20 Jun 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके वन अफसर
विज्ञापन
टाइगर के लगातार हो रहे हमलों से लोगों आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को घटना स्थल पर जमा ग्रामीणों का आक्रोश देख वनविभाग के अफसर एवं कर्मचारी मौके पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। महोफ रेंज में बैठकर वन अफसर पल-पल की जानकारी लेते रहे। मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ सदर मोर्चा संभाले रहे। टाइगर रिजर्व से सटे क्षेत्र में यह 14वीं घटना है जबकि इस क्षेत्र में पांचवीं घटना है। अभी दो रदिन पूर्व ही इसी क्षेत्र के रूपपुर मरौरी निवासी केवल प्रसाद को बाघ ने मार डाला था। एक दिन बाद ही एक और घटना होने से ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण बार बार डीएफओ को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। गुस्सा इतना था कि गालियां तक दे रहे थे और यदि कोई वनकर्मी मौके पर पहुंच जाता तो हमला निश्चित था। इसकी सूचना मिलने पर वनविभाग के अफसर मौके पर जाने की हिम्मत ही नहीं जुटा सके। इस बीच भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह व सीओ सदर धर्मसिंह ने मोर्चा संभाला और ग्रामीणों, प्रधान, मृतक के घरवालों से कई बार अलग अलग वार्ता की। इस दौरान एसडीएम ने वनाधिकारियों से भी मुआवजे को लेकर वार्ता की। वार्ता के बाद एसडीएम ने घरवालों को वनविभाग और राजस्व प्रशासन की ओर से 10 का मुआवजा दिलाने और जंगल की तार फेसिंग के लिए बजट मिलते ही काम शुरू कराने का आश्वासन देकर दिया। इसके बाद वह लोग शव का पंचनामा कराने को राजी हुए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा जा सका।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें