बीसलपुर। वन विभाग की टीम ने बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव खांडेपुर में एक ग्रामीण द्वारा अवैध रूप से काटी गई शीशम के एक पेड़ की लकड़ी पकड़ी है। वन विभाग की टीम को देखकर लकड़ी काटने वाला ग्रामीण भाग गया। हालांकि टीम ने भाग रहे उस ग्रामीण को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। टीम लकड़ी रेंज कार्यालय ले आई आई है। इस बाबत रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि लकड़ी काटने वाले गांव के महेंद्र पाल के विरुद्ध विभागीय रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। संवाद