फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विदेशियों ने किया बाघ का दीदार

विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर 127 की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे वि​भिन्न देश के लोग।स्रोत:क्लब के एरिया 
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर 127 क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यूरोप के विभिन्न देशों के 41 ईआर इंटरनेशनल क्लब का एक दल पहुंचा। दल का जोरदार स्वागत किया गया। जंगल भ्रमण के दौरान सभी को बाघ का दीदार भी हुआ। दल के सभी सदस्यों ने क्षेत्रीय पोशाकें भी पहनीं।
विज्ञापन

कई राज्यों का भ्रमण करते हुए विदेशी नागरिकों का एक दल जिले में पहुंचा। यहां आने पर एरिया मैनेजर डॉ. पीयूष अग्रवाल ने स्वागत किया। उनको यहां की संस्कृति के बारे में जानकारी देते हुए बांसुरी भेंट की गई। इसके बाद दल को मुस्तफाबाद होते हुए जंगल का भ्रमण कराया गया। मुस्तफाबाद के पास लालपुर नहर पटरी पर दल को बाघ का दीदार हुआ तो सभी रोमांचित हो गए। लोगों ने बाघ का फोटो और वीडियो अपने मोबाइल से शूट किया। इस मौके पर आनंद मोदी, नीता मोदी, डॉ. नीलम अग्रवाल, डॉ. विनिन साहनी, डॉ. रोहित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें