स्प्रिंगडेल कॉलेज में हुए हवन पूजन कार्यक्रम में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की सफलता की कामना की गई।
कॉलेज में सोमवार को पंडित मुकंदीलाल पांडेय ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन संपन्न कराया। हवन में अमन, पखुंडी, पिंकी, अनिष्का, ज्योति, जसकरन, आकाश, महिमा, विधि, अभय, प्रदीप, अंकित, नैतिक, अनुज आदि ने आहुतियां दीं। तरन्नुम हुसैन ने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स सुझाए। प्रधानाचार्य प्रिया आनंद ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर निदेशक सरोज जगोता, चीफ प्रॉक्टर कुलदीप सिंह, अंजू शर्मा, हिमानी विष्ठ, इरमनाज, निधि त्यागी, शशि तिवारी, आशीष सिंह, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।