फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : स्टेडियम ने नखासा को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में हुए फुटबॉल मैच में स्टेडियम ट्रेनीज की टीम ने नखासा की टीम को 1-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी और समाजसेवी अखिलेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विजेता और उपविजेता टीमों को नगर मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मैच लिटिल स्टार ट्रेनीज और बीसलपुर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बीसलपुर फुटबॉल क्लब ने लिटिल स्टार को 1-0 से हराया। दूसरा मैच मझोला फुटबॉल क्लब और नखासा फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। इसमें मझोला ने 5-0 से नखास को हराया। तीसरा मैच यूथ फुटबॉल क्लब और बीसलपुर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें बीसलपुर फुटबॉल क्लब ने यूथ फुटबॉल क्लब को 2-1 से हराया।
चौथा मैच नखासा और मझोला के बीच खेला गया। जिसमें नखासा ने 1-0 से मझोला को हराया। पांचवा मैच बांसुरी फुटबॉल क्लब और पूरनपुर के बीच खेला गया। जिसमें बांसुरी फुटबॉल क्लब ने पूरनपुर को 3-2 से हराया। प्रथम सेमीफाइनल नखासा और बीसलपुर के बीच खेला गया। जिसमें नखासा फुटबॉल क्लब ने बीसलपुर को 4-1 से हराया।
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मैच बांसुरी फुटबॉल क्लब और स्टेडियम के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ने बांसुरी क्लब को 1-0 से हराया। फाइनल मैच स्टेडियम और नखासा क्लब के बीच खेला गया । जिसमें स्टेडियम ने 1-0 से नखासा को हराकर जीत हासिल की।
निर्णायक मंडल में यश कुमार, रोहन, रामधारी, अक्षय शामिल रहे। इस मौके पर फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कपिल सिंह, सुरेश कौशल, ब्रजेश पाठक, महेश कुमार, गीता देवी, रतनदीप सिंह, राजीव कुमार व महेश तिवारी सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें