फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम नेे लिया बर्फी, पेड़ा का नमूना

Tue, 10 Nov 2015 09:50 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने नगर के दो मिष्ठान भंडार की दुकान पर छापा मारकर बर्फी और पेड़ा का नमूना लिया। एक  मिठाई की दुकान बंद होने से खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बैरंग होना पड़ा। छापेमार कार्रवाई से मिलावटी सामान की बिक्री करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा ने सुपरवाइजर नदीम के साथ मंगलवार को नगर के हनुमान और बल्देव गुप्ता की दुकान पर छापेमारी कर सैंपलिंग की। सैंपलिंग के बाद उन्होंने बताया कि हनुमान मिष्ठान भंडार की दुकान से बर्फी और बल्देव लाला की दुकान से पेड़ा का नमूना लिया गया। सैंपलों को जांच को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। करीब एक पखवाड़ा भर बाद रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शेरपुर रोड पर रेडीमेड मिठाई विक्रेता की दुकान पर छापा मारने का प्रयास किया गया, लेकिन दुकान बंद होने से बैरंग होना पड़ा। छापेमार कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप देखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें