चंदिया हजारा में बाढ पीडितो को बाटे गये भोजन के पैकेट ।
पीलीभीत। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधीर कुमार पंचम और पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुनील कुमार के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित गांव चंदिया हजारा में बाढ़ पीड़ितों के साथ बैठक की। इसमें पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) के माध्यम से भोजन के पैकेट बांटने की योजना तैयार की गई।
इसके बाद जनपद न्यायाधीश एवं पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पीएलवी के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों के घर-घर जाकर भोजन के पैकेट वितरित कताए। इस दौरान पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में समय-समय पर जनपद न्यायाधीश निर्देश पर प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेेट का वितरण कराया जाएगा। इस दौरान मनोज शर्मा, पंकज माथुर, सचिन कुमार, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद