फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधौटांडा को मिली ब्लाक बनाए जाने की स्वीकृति

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलीनगर को तहसील का दर्जा मिलने के बाद अब माधोटांडा वासियों के लिए अच्छी खबर आई है। माधौटांडा को ब्लाक बनाए जाने की स्वीकृति कैबिनेट की बैठक ने दे दी है। सपा विधायक पीमतराम ने जल्द अधिसूचना जारी होने का दावा किया है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। पूरनपुर ब्लाक एशिया का सबसे बड़ा ब्लाक है। क्षेत्र में दो ब्लाक और बनवाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसको लेकर माधौटांडा और गढ़वाखेड़ा में ब्लाक बनवाने का प्रस्ताव भिजवाया गया था। लंबे समय बाद अब माधौटांडा वासियों के लिए श्ुाभ संकेत मिले है। विधायक पीतमराम ने बताया कि माधोटांडा में ब्लाक बनाने की स्वीकृत कैबिनेट की बैठक में हो गई है। शीघ्र नए ब्लाक की अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। हालांकि गढ़वाखेड़ा को ब्लाक बनाए जाने का प्रयास अभी किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें