फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit Weather: कोहरे और शीतलहर का प्रकोप, पारा @ 11.7 डिग्री सेल्सियस, कड़ाके की ठंड से ठिठुरे लोग

Mon, 22 Jan 2024 04:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

जनवरी में अब तक पहली बार अधिकतम पारा गिरकर 11.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सोमवार को भी ऐसी ही हाल रहा। सुबह से कोहरा छा रहा। शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। 
 
विज्ञापन
शहर में रविवार की सुबह आसमान में छाया धना कोहरा । संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में एक दिन हल्की धूप खिली तो दूसरे दिन ठंड बेरहम हो गई। रविवार को पूरी तराई शीतलहर व कोहरे की चपेट में आ गई। जनवरी में अब तक पहली बार अधिकतम पारा गिरकर 11.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सोमवार को भी ऐसी ही हाल रहा। सुबह से कोहरा छा रहा। शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। 
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर में धूप खिलने के बाद लोगों को लगा था कि अब धीरे-धीरे ठंड कम हो जाएगी। धूप भी निकलना शुरू होगी, लेकिन हुआ ठीक इसके विपरीत। रविवार को मौसम एक दम पलटी खा गया। सुबह से ही घना कोहरा छा गया और हवा चलने लगी। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। पूरे दिन सर्द चलने और गलन से लोग बेहाल रहे। धूप खिलने की आस में पूरा दिन बीत गया। ठंड बढ़ने से बच्चे घरों में कैद होकर रह गए। शाम होते ही हवा का वेग और बढ़ गया, इससे लोग अलाव जलाकर या हीटर व ब्लोअर के पास बैठे।

1.6 डिग्री गिरकर 11.7 डिग्री पर पहुंचा तापमान
रविवार को ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रविवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री गिरकर 11.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अब तक जनवरी में अधिकतम तापमान 12 डिग्री से नीचे नहीं आया था। शनिवार को जिले में अधिकतम 12.8 और न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि पूरे दिन बादल बने रहने से मौसम खराब रहा। इससे तापमान में गिरावट रही। आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें