पुष्प इंस्टीट्यूट आफ साइंसेज एंड हायर स्टडीज की गृह विज्ञान (स्नातकोत्तर) की छात्रा स्वाति गंगवार के शोध कार्य को इंटरनेशनल जनरल ऑफ रिचर्स ने प्रकाशित किया है। इंस्टीट्यूट के प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि स्वाती ने बिहार की लोककला मधुबनी पर आधारित अपना शोध कार्य गृहविज्ञान प्रवक्ता डॉ. मोहिनी गुप्ता के मार्गदर्शन में पूरा किया था। शोध कार्य में लोक कला से संबंधित चित्रों को निखार कर छात्रा ने नये चित्रों को आकार दिया। शोध कार्य को इंटरनेशनल जनरल आफ रिचर्स द्वारा मान्यता देना और उसे प्रकाशित करना इंस्टीट्यूट के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि इस जनरल का दुनियाभर के शोधकर्ताओं द्वारा अवलोकन किया जाता है। उनका दावा है कि जनपद में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी विद्यार्थी ने पढ़ाई के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। स्वाती की इस उपलब्धि पर प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू, प्राचार्य मोहम्मद सलीम, उप प्राचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष पूजा सक्सेना, डॉ. निर्मल कौर, विनीता, ईशा महेंद्रू, छाया गंगवार, भावना कटियार, गरिमा गंगवार आदि ने बधाई दी।