फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चंदिया हजारा इलाके के बाढ़ पीड़ित आज से करेंगे बेमियादी भूख हड़ताल

Sun, 10 Sep 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में बेमियादी धरना प्रदर्शन के लिए मंच तैयार करते लोग । स्त्रोत । ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। शारदा नदी की बाढ़ से तबाह गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर और कॉलोनी नंबर छह के लोग सोमवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इसके लिए गांव चंदिया हजारा के खेल मैदान में मंच तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

चंदिया हजारा इलाके के बाढ़ पीड़ित चेनेलाइजेशन के लिए एनओसी देने, फसल-जमीन को बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा देने और गांवों को बाढ़ से बचाने के ठोस उपाय करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आंदोलन की पूरी तैयारी कर ली है। भूख हड़ताल रोकने के लिए एक दिन पहले डीएफओ ने गांव पहुंचकर लोगों से वार्ता की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
गांव के लोगों का कहना है कि चेनेलाइजेशन के लिए पांच साल पहले नदी किनारे मशीनें पहुंच गईं थीं। तब वन विभाग के अफसरों ने आपत्ति कर दी। बगैर एनओसी के काम न होने देने पर मशीनें वापस हो गईं। अब जब तक एनओसी नहीं आती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें