फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक से जा रहे अधिवक्ता और मुंशी पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कचहरी से घर लौट रहे बाइक सवार अधिवक्ता और महिला मुंशी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से अफातफरी मच गई। दोनों खुद ही जिला अस्पताल पहुंचे। बाद में सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। ज्वलनशील पदार्थ क्यों फेंका गया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव रमपुरा फकीरे निवासी अधिवक्ता ओमप्रकाश ने बताया कि वह जिला मुख्यालय पर वकालत करते हैं। गांव की पिंकी पाल भी एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का कार्य करतीं हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे दोनों लोग बाइक से माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग से होकर गांव लौट रहे थे।
अधिवक्ता ने बताया कि गजरौला थाना क्षेत्र की रिछौला चौकी के अंतर्गत जंगल में घुसते ही अचानक पीछे से आए बाइक सवारों ने उनपर ज्वलनशील पदार्थ फेंका। जो उनके सिर, पीठ और पैर के हिस्से तो साथ में मौजूद मुंशी युवती के चेहरे और सामने के हिस्से पर पदार्थ गिरा। दोनों झुलस गए।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि किसी तरह बाइक को रोककर जंगल किनारे खाई में भरे पानी से शरीर को साफ किया। इसके बाद स्वयं ही जिला अस्पताल पहुंचे। जानकारी पर गजरौला थाना पुलिस के अलावा सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों से जानकारी जुटाई।
सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है मामले की जांच की जा रही है।

अस्पताल पहुंचे एसपी ने जाना हाल, खुलासे को लगाई तीन टीमें



पीलीभीत। एसपी अविनाश पांडेय मंगलवार शाम जिला अस्पताल पहुंचे और अधिवक्ता व मुंशी का हाल जाना। इस दौरान एसपी ने घटना को लेकर जानकारी भी जुटाई। एसपी ने घटना के खुलासे को लेकर तीन टीमें लगाई हैं। एसपी ने बताया कि टीमों को निर्देशित किया गया है। जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें