पीलीभीत। युवा संसद कार्यक्रम में पीलीभीत के प्रतिभागियों ने केंद्रीय बजट 2026 पर प्रभावशाली विचार रखकर जिले का गौरव बढ़ाया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत 1 से 3 मई तक लखनऊ में हुए कार्यक्रम में निमिष पाल, चाहत ऋषिवर, नैंसी पाण्डेय, खुशी शुक्ला और दीपक वर्मा ने शिक्षा, रोजगार, किसान हित, डिजिटल विकास, महिला सशक्तीकरण व ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों पर तार्किक भाषण प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने कहा कि केंद्रीय बजट देश के विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रतिभागियों की वक्तत्व कला व जागरूकता की सराहना की।