फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान डाकघर से बिक गए पांच हजार तिरंगे

Mon, 14 Aug 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत प्रधान डाकघर से अब तक पांच हजार तिरंगे बिक चुके हैं। सरकारी और गैर सरकारी विभागों से भी डिमांड आने लगी है। रविवार को भी डाकघर खुला।
विज्ञापन

डाकघर को 38 हजार तिरंगे मिले हैं। इनकी बिक्री के लिए काउंटर लगाया गया है। 25 रुपये प्रति तिरंगा के हिसाब से बिक्री की जा रही है। प्रधान डाकघर में उप डाकघरों से भी तिरंगे की डिमांड आनी शुरू हो गई है। पोस्टमास्टर श्रवण कुमार ने बताया कि अब तक पांच हजार तिरंगे बिक चुके हैं। रविवार को भी काउंटर लगाकर तिरंगों की बिक्री की गई है। सोमवार को भी बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें