बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए हादसों में पांच लोग घायल हो गए। कोतवाली के गांव बिहारीपुर कुमरिखा निवासी अभिनय कुमार शुक्रवार को देर शाम बाइक से नगर से गांव के लिए लौट रहा था। बाइक पर उसकी दादी शकुंतला देवी भी थी। रास्ते में नीवाडांडी मोड़ पर संतुलन बिगड़ जाने से बाइक गिर गई और दोनों घायल हो गए। शाहजहांपुर के थाना निगोही के गांव भटपुरा निवासी अक्षय कुमार शुक्रवार को देर रात बाइक से अपने गांव जा रहा था। बाइक पर शाहजहांपुर के ही थाना तिलहर के गांव कुइंया निवासी ब्रजेश भी था। ईदगाह चौराहे पर सामने से आई बाइक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों लोगों के अलावा सामने वाली बाइक चला रहे खुदागंज के गांव कुंवरगांव निवासी अनीफ भी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। संवाद