जहानाबाद। पुलिस ने रिछा मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे के किनारे जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2610 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उगनपुर निवासी रामबाबू, अमन, तेजपाल, केसर सिंह और रमेश चंद्र के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से 2610 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। संवाद